आर्थिक तंगी और भाइयों से प्रापर्टी विवाद में शख्स ने दी जान
- सुसाइड नोट बरामद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंगोलपुरी में एक शख्स ने बेरोजगारी और प्रापर्टी को लेकर छोटे भाई से चल रहे विवाद के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लि है। शव की शिनाख्त पीतमपुरा निवासी धनेश शर्मा (54) के रूप में हुई है। घटना 25 सितंबर की है।
पुलिस के अनुसार धनेश शर्मा पत्नी ललिता शर्मा (50) व बेटा उत्कर्स (21) के साथ पीतमपुरा के दीपाली एंक्लेव में दूसरी मंजिल पर रहता था। उसकी पत्नी ललिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। पति काफी दिनों से बेरोजगार थे, जिससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। धनेश के दो भाई नरेश कुमार और भवनेश कुमार हैं। आर्थिक तंगी से परेशान धनेश ने दोनों भाईयों से प्रापर्टी में अपनी हिस्सेदारी मांगी। ताकि उसे बेचकर रोजगार कर सके। आरोप है कि भवनेश ने इसका विरोध किया। जिस घर में धनेश रहता था उसका भी अधिकार उन्हें देने से मना करता रहा। दोनों भाइयों के प्रताड़ना से परेशान होकर धनेश ने आत्मघाती कदम उठाया है।