स्वास्थ्य सेवाओं पर
जारी करें श्वेत पत्र
नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में दूषित पानी की आपूर्ति और बढ़ रहे प्रदूषण से दिल्लीवासियों का जीवन संकट में है। गुप्ता ने मांग की है कि दिल्ली सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।
विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक, दिल्ली सांख्यिकी पुस्तिका 2017 के आंकड़े बताते हैं कि दूषित पानी की आपूर्ति से पेचिश और दस्त के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। 2013 में पेचिश व दस्त से 97 मौतें हुई थीं, जबकि 2016 में यह बढ़कर दोगुने से अधिक 208 हो गईं। यही स्थिति सांस से संबंधित रोगियों की है। 2014 में इससे दिल्ली में 5,516 लोगों की मौत हुई, जबकि 2016 में इसमें 66 फीसदी का इजाफा हुआ है।