फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्तान के निर्देश पर सीज हुई दो कैश वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी की पकड़ी लापरवाही, दो कैश वाहन सीज
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान एक कैश वैन पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही पकड़े जाने पर वैन को सीज कर दिया। वहीं दिन ढलने के बाद परी चौक से कैश ले जाते वाहन को कासना कोतवाली पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने मंगलवार को कासना कोतवाली व क्षेत्र में निरीक्षण किया था। इस दौरान एटीएम में कैश डालने वाली वैन कॉमर्शियल बेल्ट में ऐसे स्थान पर खड़ी थी जहां पर सुरक्षा का कोई ठोस बंदोबस्त नहीं था। वैन का गेट खुला था और सुरक्षाकर्मी हथियार रखकर खाना खा रहे थे। इसके बाद एसएसपी ने सुरक्षाकर्मियों को हिदायत देने के बाद कासना कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए कि लापरवाही मिलने पर कैश वैन को जब्त किया जाए। कासना कोतवाली पुलिस ने दूसरी वैन मंगाकर कैश भिजवा दिया। इसके बाद परी चौक पर दिन छिपने के बाद एक और कैश वैन को पकड़कर सीज किया गया। बताया गया है कि नियमों के मुताबिक, दिन ढलने के बाद कैश एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं ले जाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें