फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय भाजपा कार्यकारिणी की बैठक शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकारिणी की
विज्ञापन

दो दिवसीय बैठक शुरू
- अहम बैठक में पार्टी बनायेगी चुनावी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को शुरू हुई। लोकसभा चुनाव से पहले की यह अहम बैठक मानी जा रही है। भाजपा इसमें सातों सीटें जीतने के मकसद से रणनीति तैयार करेगी। दूसरे दिन कार्यकारिणी में संकल्प पास किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहले दिन दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, सह-प्रभारी तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा समेत सांसद, प्रदेश पदाधिकारी व जिलाध्यक्ष मौजूद थे। मनोज तिवारी ने बैठक में कहा कि पार्टी सीलिंग की मार झेल रहे दिल्लीवासियों का समर्थन करेगी। चर्चा के मुख्य बिंदुओं के बारे में भी उन्होंने जानकारी दी। दूसरी तरफ, प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के सुझावों के लिए राजनीतिक प्रस्ताव का प्रारूप पेश किया। शनिवार को पूर्ण कार्यकारिणी संशोधन के साथ प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसकी बैठक जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें