फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल तलाक को दंडनीय अपराध बनाने वाले वाले फैसले का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाएं गोयल से मिलीं, तीन तलाक अध्यादेश का किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संसदीय मामलों के राज्य मंत्री विजय गोयल ने ट्रिपल तलाक को दंडनीय अपराध बनाने वाले केंद्र सरकार के अध्यादेश का स्वागत किया है। गोयल ने कहा कि यह देश की महिलाओं के सशक्त बनाने की मोदी सरकार की व्यापक नीति का हिस्सा है। इसे राजनीति या धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। केंद्र सरकार के इस फैसले को लेकर गोयल के निवास पर मुस्लिम महिलाएं एकत्र हुईं और मिठाइयां बांटकर फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन

गोयल ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं का उत्साह यह बताने के लिए काफी है कि इस अध्यादेश से उनके जीवन में कितना बड़ा बदलाव आएगा। भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष मुल्क में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ नाइंसाफी हो रही थी। महिलाओं के लिए न्याय, गरिमा और समानता के लिए इस अध्यादेश की तत्काल आवश्यकता थी। इंसाफ और इंसानियत के इस बिल को किसी जाति या धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें