फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोमो चैलेंज गेम से सावधान रहें बच्चे-सीबीएसई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोमो चैलेंज गेम से बच्चों को करें सतर्क
विज्ञापन

सीबीएसई ने स्कूलों को भेजा सर्कुलर

इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एडवायजरी का दिया हवाला

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ब्लू व्हेल गेम के बाद स्कूली बच्चों के लिए खतरा बन रहे मोमो चैलेंज को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरकत में आ गया है। बोर्ड ने स्कूलों को इस गेम से बच्चों को सतर्क करने को कहा है। स्कूलों को कहा गया है कि वह इस गेम से बच्चों को बचाने के लिए ऐहतियाती कदम उठाएं। इसके लिए बोर्ड ने इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एडवायजरी का हवाला दिया है।
विज्ञापन

मोमो चैलेंज गेम खेलने वालों को अज्ञात लोगों से बात कर चुनौती देने को कहा जाता है। खेल के अंत में आत्महत्या करने की स्थिति बना दी जाती है। जो यह खेल खेलते हैं वह बच्चे हिंसक हो जाते हैं। जो बच्चे इस खेल के निर्देशों को मानने से इनकार करते हैं, उन्हें अलग-अलग तरीकों से डराने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन

बोर्ड ने स्कूलों से कहा है कि वह बच्चों पर नजर बनाए रखें कि वह इस खतरनाक खेल से न जुड़ें। अभिभावकों को भी इसको लेकर सतर्क करने को कहा है।












विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें