फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ--

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

बूथ मजबूत होगा तो देश-प्रदेश मजबूत होगा: अजय
नोएडा। भाजपा नोएडा महानगर के एनईए सभागार सेक्टर-6 में मंगलवार को समन्वय समिति की बैठक हुई। जिसमें नवनियुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश अजय, डॉ. महेश शर्मा केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, नोएडा विधायक पंकज सिंह आदि शामिल हुए। मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना अच्छा व्यवहार तथा सबको साथ लेकर चलने का विचार रखना चाहिए। मेरा बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए। जब बूथ मजबूत होगा तो प्रदेश व देश मजबूत होगा। विधायक ने कहा कि पिछले दिनों चलाए गए ग्राम चौपाल के कार्यक्रमों में जो भी शिकायतें आती थीं, अधिकारी उन सभी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कर रहे हैं। अभी तक जिन जगहों पर ग्राम चौपाल/जनसंवाद का कार्यक्रम नहीं किया गया है उन जगहों पर भी जाकर यह कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, नवाब सिंह नागर (पूर्व मंत्री), विमला बाथम (अध्यक्ष, महिला आयोग), अमित अग्रवाल, अशोक मोंगा, मनोज गुप्ता, बिजेंद्र नागर, महेश चौहान, चंदगीराम यादव, संजय बाली, मोहन शर्मा, युद्धवीर चौहान, सतेंद्र नागर आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें