फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरपोरेट सेक्टर के अस्पताल की तर्ज पर रेलवे के अस्पताल होंगे विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पतालों की तर्ज पर रेलवे
विज्ञापन

के अस्पताल भी होंगे विकसित
- रेलवे अपने सभी अस्पताल वाई-फाई व सीसीटीवी कैमरे से करेगा लैस
- रेल मंत्री ने अधिकारियों को योजना तैयार करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेलवे अस्पतालों में भी अब बेहतर सुविधा मिल सकेगी। रेलवे के अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं से लैस होंगे। अस्पताल प्रशासन को देशभर के रेल अस्पतालों को निजी अस्पतालों की तर्ज पर विकसित करने का निर्देश रेलवे ने दिया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे के चिकित्सकों और प्रशासकों को कॉरपोरेट सेक्टर व सरकारी सेक्टर के बेहतर अस्पतालों का दौरा कर विस्तृत योजना बनाने को कहा है।
पिछले दिनों रेल मंत्री ने रिव्यू मीटिंग के दौरान रेलवे के सभी अस्पतालों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने के आदेश दिए गए। इससे सुरक्षा व्यवस्था तो बेहतर होगी ही साथ ही सफाई व्यवस्था पर भी निगरानी रहेगी। इसके साथ ही जारी सर्कुलर में जोन के महाप्रबंधकों से कहा गया है कि अस्पतालों में वाई-फाई की सुविधा दी जाए। ताकि मरीज व डॉक्टर डिजिटल मेडिकल रिकार्ड को साझा कर सकें। एक अस्पताल के डॉक्टर दूसरे अस्पताल के डॉक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संपर्क कर मरीजों की बीमारी का बेहतर इलाज ढूंढ सकें। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं की भांति रेलवे के अस्पतालों को भी बेहतर बनाने की योजना तैयार करें। अधिकारियों को यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार को स्वच्छता अभियान को लेकर दिल्ली के सेंट्रल अस्पताल पहुंचे गोयल ने अस्पताल की स्थिति को देखकर हैरानी व्यक्त की। ओपीडी, वार्ड और नवनिर्मित आपातकालीन चिकित्सा विभाग को देखकर अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि ये अस्पताल कहीं से वर्ल्ड क्लास सुविधाओं वाला नहीं दिख रहा है। उन्होंने सुविधाओं की गुणवत्ता और सेवा के स्तर को श्रेष्ठ बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें