फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल ने दिल्ली को किया कचरा, सड़कों पर कूड़े के ढ़ेर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की हड़ताल, कूड़े से जीना मुहाल
विज्ञापन

- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने अब लोगों को किया परेशान
- जगह-जगह कचरा, पूर्वी और बाहरी दिल्ली में सबसे बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सप्ताह भर से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। पूर्वी दिल्ली और बाहरी दिल्ली में सबसे बुरे हालात है। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लक्ष्मी नगर इलाके में पिछले सप्ताह से कचरा उठान नहीं हुआ है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम की ओर से कचरा उठाने के लिए अभी तक पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।
मंगलवार को सफाई कर्मचारियों की यूनियन ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों का कहना था कि निगम की लापरवाही और अधिकारियों की मिलीभगत से उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उधर, कचरे की वजह से मच्छर का प्रजनन बढ़ रहा है। डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स : इन इलाकों में हालत खराब
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर, सीलमपुर, भजनपुरा, यमुना विहार, करावल नगर, निर्माण विहार, प्रीत विहार, कड़कडड़ूमा, उत्तरी दिल्ली के रोहिणी, करोल बाग, पंजाबी बाग, प्रशांत विहार, कीर्ति नगर, राजेंद्र प्लेस, आनंद पर्व, दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, बदरपुर, देवली, ओखला, शंकर विहार, दक्षिणपुरी, कालकापुरी, गोङ्क्षवदपुरी इत्यादि इलाकों में सबसे ज्यादा खराब हालात देखने को मिल रहे हैं। इन इलाकों में कचरे से सड़कें पूरी तरह छिप गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें