फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में घर से गायब महिला करावलनगर थाने में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से गायब महिला दिल्ली के थाने में मिली
विज्ञापन

दादरी। डाबरा गांव में रविवार रात को एक महिला अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। वहीं, सोमवार दोपहर को महिला दिल्ली के करावल नगर पुलिस स्टेशन में मिली।
विज्ञापन

डाबरा गांव निवासी अमित कुमार रियल एस्टेट का काम करते हैं। इनकी पत्नी पूनम की तीन दिन से तबियत खराब चल रही थी। रविवार रात 12 बजे पति ने पूनम को शौच जाते देखा था। सोमवार सुबह वह गायब मिली। परिजनों का आरोप है कि पूनम का अपहरण किया गया। उसकी एक चप्पल, कानों का झुमका गिर गया था। मकान के बाहर जादू टोना करने वाली वस्तु मिली। ग्रामीणों ने दादरी कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अज्ञात के खिलाफ अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दे दी। दादरी कोतवाली के एसएसओ रामसेन सिंह ने बताया कि महिला बीमार थी। दिल्ली के करावल नगर थाने में महिला मिली है। महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें