फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता को धार देगा उत्तरी दिल्ली नंबर वन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी एवं सांसद उदित राज ने सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय के सभागार में उत्तरी दिल्ली होगी नंबर वन अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का उदे्श्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इस स्वच्छता अभियान में स्कूली बच्चे और शिक्षक भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


सांसद मीनाक्षी लेखी ने उत्तरी दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने की दिशा में निगम के कदमों की तारीफ कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर लोगों के नजरिये में बदलाव जरूरी है। स्वच्छ भारत अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिकारियों और नेताओं को कदमताल करना होगा।

इरादे नेक हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं, सांसद डॉ. उदित राज ने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को अलग-अलग माध्यमों से स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के प्रति जागरूक करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


इसी तरह, उत्तरी दिल्ली के महापौर आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद जरूरी है। स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट काम करने वालों को दो अक्तूबर को मेयर नागरिक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

गौतम गंभीर के ट्वीट पर साफ की गई गंदगी
राजेंद्र नगर में सर गंगाराम अस्पताल के पास कचरे के ढेर को देखने के बाद क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ट्वीट किया था। इसको लेकर उन्होंने विडियो भी शेयर किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर कूड़े को हटाया गया। गंभीर ने अपने ट्वीट में स्वच्छता अभियान को लेकर कटाक्ष किया था, जिसपर निगम की ओर से फौरी कार्रवाई की गई। महापौर ने बताया कि हाल ही में ट्वीटर अकाउंट पर मिलने वाली शिकायतों का जल्द समाधान किया जा रहा है। ताकि उत्तरी दिल्ली को नंबर एक बनाने की दौड़ में शामिल किया जा सके। वीना विरमानी, नेता सदन तिलक राज कटारिया ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।

प्राथमिक कक्षा में नौनिहाल पढ़ेंगे स्वच्छता का पाठ
निगम आयुक्त मधुप व्यास ने कहा कि इस अभियान के दौरान निगम के विद्यालयों, बाजारों सहित अन्य स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। इसमें निर्वाचित प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए, स्कूली बच्चे और शिक्षक भी भागीदारी करेंगे। कमिश्नर ने बताया कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। जल्द ही प्राथमिक कक्षाओं में स्वच्छता पर केंद्रित पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें