फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में एनएसयूआई ने दी चुनौती

Mon, 17 Sep 2018 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के तीन उम्मीदवारों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में सोमवार को एक याचिका दायर कर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के परिणाम को चुनौती दी है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एस रविन्द्र भट और न्यायमूर्ति एके चावला की पीठ के समक्ष इसका उल्लेख किया गया जिसने इसे सोमवार को ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया। तीन उम्मीदवारों ने यह याचिका दायर कर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने सवाल किया है कि निजी तौर पर खरीदी गयी ईवीएम का इस्तेमाल 12 सितंबर को हुए डूसू चुनावों में कैसे किया जा सकता है।

अपनी याचिका में उम्मीदवारों ने डूसू चुनाव में इस्तेमाल में की गई ईवीएम सुरक्षित रखने का भी अनुरोध किया है। गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने पिछले गुरुवार को कहा था कि डूसू चुनाव में इस्तेमाल में लाई गई ईवीएम चुनाव आयोग ने नहीं दिये थे और संभवत वे निजी तौर पर खरीदी गई थी।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम 13 सितंबर को घोषित किए गए थे जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद)
विज्ञापन

को अध्यक्ष सहित चार में से कुल तीन सीटें हासिल हुई हैं। वहीं, कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई को सिर्फ एक सीट मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें