फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे गेटमैन का शल्यचिकित्सा से कटा हाथ जोड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घंटे की सर्जरी से जोड़े दोनों हाथ
विज्ञापन

बीती रात दिल्ली-पानीपत रेल सेक्शन कुंदन पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हाथ काट दिया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-पानीपत रेल सेक्शन पर नरेला और राठधना स्टेशनों के बीच गेट नंबर-19 तैनात गेटमैन कुंदन पाठक की हालत स्थिर है। उनके कटे हुए हाथ को डॉक्टरों की टीम ने जोड़ दिया है। बीती रात तीन अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। उनके दोनों हाथ कट गए थे। बदमाशों ने कुंदन पाठक के सहयोगी चंदन कुमार सिंह को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल गेटमैन और उसके साथी को उत्तर रेलवे के दिल्ली स्थित केंद्रीय अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर करके उन्हें तत्काल रोहिणी नई दिल्ली में एक सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक दल ने चार घंटे तक चले एक ऑपरेशन में उसके दोनों हाथ जोड़ दिया। कुंदन पाठक की हालत स्थिर है और उसे आईसीयू में रखा गया है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने आश्वस्त किया है कि गेटमैन की स्थिति बेहतर है। इस मामले में पुलिस महानिदेशक व हरियाणा के मुख्य सचिव से बात की गई है। अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
रेल मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत उत्तर रेलवे के केंद्रीय अस्पताल का जायजा लिया। उन्होंने रेल कर्मचारियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। वार्डों में पहुंचकर मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत की। मरीजों को दी जा रही सेवाओं के संबंध में उनके परिजनों से सुझाव भी लिए। इस मौके पर रेलमंत्री ने कहा कि 13 लाख रेल कर्मचारियों के परिवार का मुखिया होने के नाते यह देखना मेरा कर्तव्य है कि उनका ठीक से ध्यान रखा जा रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि नेत्र, हृदय व अन्य अंगों का लोग स्वेच्छा से दान करें ताकि अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सके। रेलवे प्रशासन को रेल अस्पतालों को श्रेष्ठ अस्पताल बनाने के लिए योजना तैयार करने को कहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें