फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों इंटक कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इंटक कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर सोमवार को मौजपुर चौक से यमुना विहार तक पैदल जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र में भाजपा की सरकार, दिल्ली सरकार व भाजपा शासित निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यमुना विहार पर कर्मचारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संसद उत्तरी पूर्वी मनोज तिवारी के जिला कार्यालय के बाहर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

सफाई मजदूरों ने सड़कों पर कचरा फैलाते हुए घंटों नारेबाजी की। बाद में महिला कर्मचारियों ने संसद के पुतले का भी दहन किया। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष डा. ओमपाल धिंगान, राष्ट्रीय सचिव मोहन पहलवान, ब्रहम ढिकिया, राकेश पारचा, राजेश घाघट, अमर सिंह टांक सहित यूनियन के अन्य नेता भी मौजूद थे। 18 सितंबर को पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय पटपड़गंज पर नरेंद्र मोदी व दिल्ली सरकार तथा निगम प्रशासन की समृद्धि के लिए हवन आयोजित किया जाएगा। मांगे पूरी होने तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें