फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के सुश्रुत ट्रामा सेंटर का मामला: अस्पताल में हड़कंप, जांच के आदेश

विज्ञापन
Sushruta Trauma center
विज्ञापन

सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती मरीज हरिचंद के जख्म से कीड़े निकलने के मामले में शनिवार को अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एमएस ने आईसीयू का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। तीमारदार के साथ कर्मचारी भी बाहर के चप्पल-जूते पहने मिले। एडिशनल एमएस के मौके पर पहुंचते ही आनन-फानन में आईसीयू को संक्रमण मुक्त करने के लिए धुएं का प्रयोग (फ्यूमिगेशन) किया गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अमर उजाला ने 15 सितंबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अस्पताल से इसकी रिपोर्ट तलब की। अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय बहल ने मौके का मुआयना किया और स्वास्थ्य कर्मचारियों को हिदायत दी। बहल ने बताया कि संबंधित डॉक्टरों और कर्मचारियों से जवाब तलब कर विभागाध्यक्ष को प्राथमिक रिपोर्ट भेज दी गई है।

मामले की एक गहन जांच भी कराई जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, उनका मानना है कि कई बार आईसीयू के बाहर से इस तरह का संक्रमण आ जाता है। कुछ मामलों में यह मरीज में ही हो जाता है। ऐसे में आईसीयू में सभी मरीजों को शिफ्ट कर आईसीयू का फ्यूमिगेशन कराया गया।
विज्ञापन


डीएमसी भी भेजेगा नोटिस
दिल्ली मेडिकल काउंसिल के सचिव डॉ. गिरीश त्यागी का कहना है कि मामला काउंसिल के संज्ञान में आया है।सोमवार को अस्पताल को नोटिस भेजकर जवाब तलब करेगी। काउंसिल यह जांच करेगी कि इस लापरवाही में डॉक्टरों का कितना योगदान है। अगर काउंसिल को इस मामले में डॉक्टर या डॉक्टरों की कमी का पता लगेगा तो उनका लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें