फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी गांव में बिल्डिंग के अंदर चल रहे है निर्माण कार्य, ग्रामीणों ने एडीएम से की शिकायत

विज्ञापन
building - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहबेरी गांव में अभी भी अवैध निर्माण जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिल्डर, बिल्डिंग के अंदर निर्माण कार्य करा रहे हैं। शनिवार को गांव के कुछ लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर जिलाधिकारी (एडीएम) दिवाकर सिंह को लिखित शिकायत सौंपकर बिल्डरों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने तीन बिल्डरों के नाम सौंपे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि शाहबेरी में दो बिल्डिंग गिरने के हादसे के बाद प्राधिकरण ने 100 से अधिक बिल्डरों पर नोटिस चस्पा किया था। नोटिस में बिल्डिंग को खाली कर निर्माण को गिराने का आदेश दिया था, लेकिन वहां अभी भी अवैध निर्माण कार्य चल रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन ने अवैध निर्माण को रुकवाकर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है। साथ ही शाहबेरी की सभी बिल्डिंगों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है जिससे ताकि भविष्य में फिर कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके। प्रशासन को दी गई शिकायत में जांच के बाद जो बिल्डिंग सहीं नहीं मिलती है, उनको गिराकर खरीदारों का पैसा ब्याज समेत बिल्डर से वापस कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


‘बिल्डर दे रहा धमकी, अब कुछ हुआ तो बिल्डर जिम्मेदार’
ग्रामीणों का आरोप है कि शासन, पुलिस से शिकायत करने या मीडिया में जानकारी देने पर बिल्डर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत सौंपने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि अब अगर उनके या परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो तीनों बिल्डर जिम्मेदार होंगे। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक अफसरों ने कार्रवाई करने की जगह मीडिया में जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें