फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूसू में बजा एबीवीपी का डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित.................
विज्ञापन

डूसू में फिर बजा एबीवीपी का डंका
-अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित तीन पदों पर एबीवीपी, सचिव पद एनएसयूआई के खाते में
-अंकिव बेसोया अध्यक्ष, शक्ति सिंह उपाध्यक्ष और ज्योति चौधरी बनीं सहसचिव
-वर्ष 2016 के इतिहास को एबीवीपी ने दोहराया,
-बीते साल दो पद पर जीत दर्ज करने वाली एनएसयूआई पिछड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों में बुधवार को हुए मतदान के नतीजे बृहस्पतिवार रात घोषित करते ही एबीवीपी खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं को मुख्य मुद्दा बना चुनाव लड़ी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सहसचिव पदों पर कब्जा करके वर्ष 2016 के इतिहास को फिर दोहराया। बीते साल दो पदों पर जीत दर्ज करने वाली एनएसयूआई को केवल सचिव पद से संतोष करना पड़ा है। अध्यक्ष पद पर अंकिव बेसोया, उपाध्यक्ष पद पर शक्ति सिंह व सहसचिव पद पर ज्योति चौधरी ने जीत हासिल की। जबकि एनएसयूआई से सचिव पद के उम्मीदवार आकाश चौधरी जीते। एक बार फिर इन चुनावों में जातिगत समीकरण हावी रहे। नतीजों को देखें तो दो जाट व दो गुर्जर ही चुनाव जीत पाए हैं। एबीवीपी ने कैंपस में अपनी मौजूदगी को भी जीत की वजह माना है। युवाओं में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास को एबीवीपी की जीत का कारण माना जा रहा है।
डूसू चुनाव में इस साल चारों पदों पर 23 उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव के लिए बुधवार को सभी कॉलेजों और विभागों में मतदान किया गया। बीते कई सालों बाद अच्छी वोटिंग हुई और वोटिंग प्रतिशत 44.46 फीसदी रहा। पुलिस लाइन में मतगणना केन्द्र पर हुई वोटिंग के लिए केन्द्र के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू न होकर 10 बजे चालू हो सकी।
विज्ञापन

किसको कितने वोट मिले
अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के अंकिव बेसोया ने अपने प्रतिद्व्ंद्वी एनएसयूआई के सन्नी छिल्लर को 1744 वोटों से हराया। बेसोया ने 20467 मत हासिल किए जबकि छिल्लर को 18723 वोट मिले। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के शक्ति सिंह ने 23046 वोट लेकर अपनी प्रतिद्वंद्वी एनएसयूआई की लीना (15373) को 7673 वोटों से हराया।
विज्ञापन

ईवीएम में गड़बड़ी पर हंगामा
मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर दिन भर ड्रामा चलता रहा। इस कारण एक बार तो मतगणना स्थगित करने की घोषणा कर दी गई। छात्र संगठनों के राजी होने के बाद शाम 6 बजे मतगणना शुरू हुई। रात 9.30 बजे चुनाव परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही मतगणना केंद्र पर एबीवीपी व एनएसयूआई समर्थकों का जश्न शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें