फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएमटी की छात्रा ने किया सीसीएसयू में किया टॉप, मिलेगा गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएमटी की छात्रा दीपाली ने किया सीसीएसयू में टॉप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से जारी की गई टॉपर्स लिस्ट में आईआईएमटी कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार की छात्रा दीपाली मिश्रा ने बीजेएमसी पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 24 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में उसे गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के डीन प्रोफेसर अनिल कुमार निगम ने बताया कि दीपाली ने 2800 में से 2183 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में टॉप किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए दीपाली ने कठिन परिश्रम किया और नियमित क्लास की। यदि विद्यार्थी इसका अनुसरण करें तो निश्चय ही सफलता आपके कदम चूमेगी। आईआईएमटी कॉलेज के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने इस शानदार उपलब्धि के लिए दीपाली को बधाई दी है। आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. राहुल गोयल ने भी दीपाली और शिक्षकों को सफलता के लिए बधाई दी। ब्यूरो
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें