फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी में 17 भू-माफिया चिंहित, लगेगी गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: शाहबेरी में 17 भू-माफिया पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय से रिपोर्ट लेकर पुलिस को भेजी
नवीन कुमार
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव में अवैध निर्माण कर फ्लैट और प्लॉट बेचने वाले 17 भूमाफिया पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा। वहीं, हिंडन के डूब क्षेत्र में कॉलोनी काटने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इन पर भी गैंगस्टर एक्ट सहित और अन्य कार्रवाई होगी।
हाल ही में शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला इमारतें गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के निर्माण किए जाने का मामला गरमा गया। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश देकर उन भू-माफिया को चिह्नित करने का आदेश दिया था, जिन्होंने एक से अधिक रजिस्ट्री की हैं। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय से तीन साल का रिकॉर्ड मांगा गया जिसमें से 17 लोगों को चिह्नित किया गया है। इन लोगों ने एक से अधिक रजिस्ट्री दूसरे लोगों के नाम की हैं। इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी। इसके लिए रिपोर्ट पुलिस को भेज दी गई है। एसएसपी की रिपोर्ट गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई होगी। इसके अलावा शाहबेरी हादसे की जांच जल्द पूरी हो जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बाकी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंडन के डूब क्षेत्र में भी भू-माफिया की तलाश
जिलाधिकारी ने बताया कि डूब क्षेत्र में कॉलोनी काटने वाले भू-माफिया को भी चिह्नित किया जा रहा है। इसके लिए पांच साल की रजिस्ट्री को खंगाला जा रहा है। जिन लोगों ने एक से अधिक लोगों को रजिस्ट्री कर रखी है, उन पर कार्रवाई होगी। प्लॉट या फ्लैट खरीदार पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। काफी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सीधे किसान से रजिस्ट्री करवाई है। ऐसे भू-माफिया पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें