एम्स ने स्वप्ना को मुफ्त इलाज का दिया ऑफर
- एम्स रेजिडेंट एसो. प्राथमिकता के आधार पर करेगा सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एशियन गेम्स में देश को हेप्टाथलन स्पर्धा में पहली बार गोल्ड दिलाने वाली स्वप्ना बर्मन की पीठ दर्द और दांतों के इंफेक्शन का इलाज एम्स रेजीडेंट करना चाहता हैं। इसकी जानकारी टवीट्र के माध्यम से एम्स रेजिडेंट एसोसिएशन ने स्वप्ना को दिया है। रेजिडेंट का कहना है कि हम प्राथमिकता के आधार पर उन्हें मुफ्त इलाज मुहैया करवाएंगे।
एम्स रेजिडेंट के अध्यक्ष डॉ. हरजीत सिंह भाटी के मुताबिक, दर्द को सहते हुए देश के लिए गोल्ड जीतने वाली इस बेटी का हम इलाज करना चाहते हैं। मीडिया से जब स्वप्ना बर्मन की कहानी का पता चला तो उन्हें बेहद तकलीफ हुई। स्वप्ना ने सरकार के समक्ष भी इलाज की मांग रखी है। इसी के चलते हम उन्हें मुफ्त इलाज का ऑफर दे रहे हैं। इसके जरिए हम देश के उन कमजोर तबके के खिलाड़ियों को संदेश देना चाहते हैं कि ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में हम सहयोग करेंगे। ताकि दुनिया में देश का नाम रोशन हो सके।