गार्ड को घायल किया
नई दिल्ली। कड़कडड़ूमा मेट्रो स्टेशन के आगे ई-रिक्शा पार्क करने से रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड राजेश (30) की आंख पर चाबी मारकर ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। उसे डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश की आंख में गंभीर चोट लगी है। परिवार के साथ पुरानी कोंडली में रहने वाला राजेश दिल्ली मेट्रो में सिक्योरिटी गार्ड है।
कहासुनी में युवक को चाकू मारे, गंभीर
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में एक युवक ने रविवार शाम मामूली कहासुनी के बाद गली नंबर-14 ब्रह्मपुरी में रहने वाले शिवम (18) को पेट में कई बार चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जगप्रवेश चंद अस्पताल ले जाने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घर में ही परचून की दुकान चलाने वाले शिवम का शुभम के छोटे भाई से झगड़ा हो गया था।