फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट डॉग से परेशान हैं एल्डिको ग्रीन मिडोज के निवासी, 8 लोग बन चुके हैं शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर पाई वन स्थित एल्डिको ग्रीन मिडोज सोसायटी के लोग स्ट्रीट डॉग से परेशान हैं। 15 दिनों के अंदर ये पांच बच्चों, दो बुजुर्गों और एक नौकरानी को काट चुके हैं। सोसायटी निवासियों ने एनजीओ और प्राधिकरण से कई बार शिकायत की। अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि एक फीमेल डॉग ने कुछ दिन पहले कई बच्चों को जन्म दिया था। उसने लोगों को काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के दिन उसने एक बुजुर्ग को काट लिया। न तो उसे कोई भगा रहा और न ही मारपीट रहा है। बावजूद पास से गुजरने पर वह काट लेती है। एनजीओ के लोग प्राधिकरण से संपर्क करने की बात कहते हैं। प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी जल्द सोसायटी में आकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन चार दिन बाद भी वह दिखाई नहीं पड़े।

स्ट्रीट डॉग की शिकायत एनजीओ और प्राधिकरण से की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। हाल ही में आरडब्ल्यूए पर कुत्ते को मारने का आरोप लगा। जबकि, ऐसा कुछ नहीं था। सोसायटी के एक व्यक्ति ने हमले के समय केवल अपना बचाव किया था।
विज्ञापन

सुमीता वैद, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, एल्डिको ग्रीन मिडोज

मार्केट से पहले नहीं है कट
लोगों ने बताया कि सोसायटी में 3000 से अधिक परिवार रह रहे हैं। मार्केट में भीड़भाड़ काफी रहती है। वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। पिछले साल प्राधिकरण को पत्र लिख मार्केट से पहले एक कट बनाने की मांग थी। वहीं, सोसायटी के पीछे की तरफ मदर डेयरी है। वरिष्ठ नागरिकों को सड़क पार करने में दिक्कतें होती हैं। प्राधिकरण से कई बार संपर्क किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।


बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला
ग्रेटर नोएडा। निराला एस्टेट सोसायटी के लोगों ने बिल्डर पर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) का गठन नहीं होने देने का आरोप लगाया है। विरोध में सोसायटी के लोगों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। लोगों ने बताया कि रविवार को सोसायटी से बिल्डर के मार्केटिंग कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें