यूथ पेज के लिए...
स्कूलों में छात्रों को दिया जा रहा प्रोत्साहन
नई दिल्ली। युवा वर्ग आधुनिकता के नाम पर अपनी राह और सही दिशा से भटक रहा है। ऐसे में स्कूली छात्रों को प्रोत्साहन दिया जाना जरूरी है। बीते एक सप्ताह से एक दर्जन से अधिक स्कूलों मेें ऐसे ही मोटिवेशनल सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों में यूथ रॉक्स फाउंडेशन की डॉ दिव्या नेगी यह सेशन ले रही है। सेशन के माध्यम से वह युवाओं को प्रशिक्षित व प्रोत्साहित किया जा रहा है। डॉ दिव्या का मानना है कि युवा वर्ग भटकता जा रहा है। रिश्ते हों या करियर, सामाजिक मूल्य हों या संस्कार, वो हर जगह पिछड़ रहा है। ऐसे में उसे सिर्फ किताबी ज्ञान से ही सही दिशा देना कठिन है। इसी के चलते करियर, मनी, टाइम, हेल्थ, रिलेशनशिप और पर्सनल मैनेजमेंट जैसे विषयों पर सेमिनार और वर्कशाप आयोजित किए हैं। ब्यूरो
-----
सीवाईएसएस ने विशाल बदलाव यात्रा निकाली
नई दिल्ली। डूसू के दंगल में दो साल बाद उतरी आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस ने नॉर्थ कैंपस में विशाल बदलाव यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। यह यात्रा आर्ट्स फैकल्टी के विवेकानंद प्रतिमा से शुरू होकर लॉ फैकल्टी, हिंदू कॉलेज, स्टीफंस कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, हंसराज कॉलेज, दौलत राम कॉलेज, श्रीराम कॉलेज, मिरांडा हाउस, खालसा कॉलेज होते हुए वापस विवेकानंद प्रतिमा पर खत्म हुई। सीवाईएसएस के प्रदेश महासचिव हरिओम प्रभाकर ने कहा कि छात्रों का काफी समर्थन मिला है, इससे साफ है कि दिल्ली विश्वविद्यालय एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है। चुनाव में सीवाईएसएस पूरी ताकत से मुद्दों की राजनीति को आगे बढ़ाएगी। अब यह बदलाव यात्रा 28 अगस्त को साउथ कैंपस के विभिन्न कॉलेजों में निकाली जाएगी। ब्यूूरो