फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के दो सौ छात्रों को मिली इंटर्नशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ पेज के लिए.....
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के 200 छात्रों को मिली इंटर्नशिप
- कैंपस प्लेसमेंट के पहले इंटर्नशिप वीक में 15 छात्रों को इंटरनेशनल, 115 को प्री प्लेसमेंट ऑफर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली में सत्र शुरू होने के साथ कैंपस प्लेसमेंट के तहत बीटेक के 200 छात्रों को इंटर्नशिप का तोहफा मिल गया है। आईआईटी दिल्ली कैंपस में 18 अगस्त से इंटर्न हायरिंग वीकएंड शुरू हुआ था। इसमें 15 छात्रों को इंटरनेशनल इंटर्नशिप तो 115 छात्रों को प्री प्लेसमेंट ऑफर लेटर भी मिला है। खास बात यह है कि विदेशी कंपनियों में सिंगापुर, यूएस, कोरिया आदि देशों की प्रमुख कंपनियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज प्रो. आईएन कर के मुताबिक, इस साल का यह पहला इंटर्न हायरिंग वीकएंड था, जो कि सफल रहा। बीटेक प्रोग्राम के 200 छात्रों को इंटर्नशिप मिली है। इसमें से 15 छात्र विदेश जाएंगे, जिसमें सैमसंग ने सबसे अधिक नौ छात्रों को चुना है। इसके अलावा भारत के लिए सैमसंग रिसर्च इंडिया बंगलूरू ने 21 छात्रों को ऑफर दिया है। अमेरिकन एक्सप्रेस, आईटीसी, माइक्रोसॉफ्ट आदि ने 10 छात्रों को चुना है। इंटर्न हायरिंग वीकएंड के तहत इंटर्नशिप में चयनित कुल छात्रों में से 115 को प्री प्लेसमेंट ऑफर भी मिल गया है। यानि इंटर्नशिप के बाद जब उनकी बीटेक डिग्री की पढ़ाई पूरी होगी तो वे उक्त कंपनियों में ज्वाइन कर सकते हैं। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को स्टाइपेंड के अलावा रहने, खाने व आने-जाने का खर्चा कंपनी की ओर से मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें