यूथ पेज के लिए......
गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा के लिए उपयोगी......
इग्नू में यूजी और पीजी प्रोग्राम
के छात्रों को रोजगार का मौका
- कैंपस प्लेसमेंट में दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा के छात्र ले सकते हैं भाग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा के छात्रों को रोजगार का मौका उपलब्ध करवा रही है। इग्नू 29 अगस्त को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कर रही है। इसमें रिटेल, ऑटो व इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनियां प्लेसमेंट में छात्रों का चयन करेंगी।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, कैंपस प्लेसमेंट सेल विश्वविद्यालय के दिल्ली-एनसीआर रीजनल सेंटर के साथ मिलकर कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव चलाएगी। कैंपस प्लेसमेंट में 2018 में ग्रेजुएशन पासआउट (बीए, बीकॉम, बीएससी) छात्र, ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के छात्र और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के छात्र भाग ले सकते हैं। इसके लिए छात्रों को इग्नू मुख्यालय स्थित बाबा साहिब आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे पहुंचना होगा।
इच्छुक छात्रों को अपडेट सीवी, इग्नू से जारी एनरोलमेंट नंबर व विश्वविद्यालय का पहचान पत्र, घर का पता, पासपोर्ट साइज फोटो भी लानी अनिवार्य है। चयनित छात्रों की सूची शाम तक जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा वेबसाइट पर भी अपलोड होगी। ऑफर लेटर मिलने के बाद चयनित छात्रों को जल्द से जल्द कंपनी में ज्वाइन करना अनिवार्य है।