रक्षाबंधन पर राजधानी में कई जगहों पर लगा जाम
- तिहाड़ जेल के पास प्रदर्शन के चलते हालात हुए बेकाबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में रविवार को बहनों के चलते कई जगहों पर जाम लग गया था। बाजारों के आसपास से गुजरने वाले मार्गों का हाल बुरा था। तिहाड़ जेल के पास बहनों के प्रदर्शन से रही सही कसर पूरी हो गई। इस कारण जेल रोड पर लंबा जाम लग रहा। हालांकि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छुट्टी का दिन होने के कारण शहर में कहीं भी जाम जैसी स्थित नहीं रही। कुछ मार्गों पर ट्रैफिक भारी जरूर हो गया था।
इसके अलावा रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए दिल्ली पुलिस जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान राजधानी में जगह-जगह जाम जैसे हालात जरूर बन गए थे। रक्षाबंधन के चलते रोहिणी, सुल्तानपुरी, बुद्घ बाजार, शालीमार बाग, तिलक नगर, राजौरी गार्डन, प्रदर्शन के चलते तिहाड़ जेल के सामने जेल रोड, धौला कुंआ, द्वारका, एयरपोर्ट केपास मार्गो पर, साउथ एक्स, ग्रीन पार्क, महरौली, एमबी रोड, साकेत, नेहरू प्लेस, लाजपत नगर, आश्रम, एनएच-24, वजीराबाद, शाहदरा, वजीराबाद, सरायकालेखां, आईएसबीटी, मॉडल टाउन, आजादपुर, करोल बाग, कनॉट प्लेस आदि जगहों पर जाम लग गया था। कुछ जगहों पर तो वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं।
रक्षाबंधन को देखते हुए झपटमारी व लूटपाट की वारदातों को देखते हुए दिल्ली पुलिस सड़कों पर जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग कर रही थी। इस कारण कई जगहों मार्गों पर जाम लग गया था। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों केअनुसार चेकिंग के दौरान कुछ जगहों पर ट्रैफिक भारी हो गया, कहीं पर विकट जाम की स्थित पैदा नहीं हुई। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण जाम जैसी स्थित देखने को नहीं मिली।