फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी की रडार पर रिहायश में चल रही 51,837 अवैध औद्योगिक ईकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी की रडार पर 51,837 अवैध औद्योगिक इकाइयां
विज्ञापन

-सीपीसीबी को समिति गठित कर कार्रवाई का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की रिहयाशी इलाकों में अवैध रूप से चल रहे करीब 51837 औद्योगिक इकाइयाें पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) की नजर है। एनजीटी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को आदेश दिया है कि वह समिति गठित कर इन औद्योगिक इकाइयों की हालत की जांच कराए और उचित कार्रवाई करें। आरोप है कि इन औद्योगिक इकाइयों के पास जरूरी मंजूरी नहीं है और यह राजधानी के विभिन्न इलाकों में वायु और जल प्रदूषण फैला रही हैं।
जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा है कि सीपीसीबी की ओर से दो सदस्यीय समिति गठित होनी चाहिए। वहीं, उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम व दिल्ली विकास प्राधिकरण सीपीसीबी की ओर से गठित समिति को जांच में पूरी मदद करें। इसके अलावा पीठ ने सीपीसीबी से यह भी कहा है कि यदि उन्हें लगता है कि किसी और उचित कार्रवाई की जरूरत है तो बेहिचक करें। पीठ ने सीपीसीबी की ओर से गठित होने वाली जांच समिति से भी कहा है कि वह अपनी विस्तृत जांच और कार्रवाई रिपोर्ट दो महीने के भीतर एक पैनल के पास जमा करेंगे। इस पैनल में दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव शैलजा चंद्रा और एनजीटी के पूर्व एक्सपर्ट मेंबर विक्रम सिंह साजवान शामिल हैं।
विज्ञापन


डीएसआईआईडीसी ने औद्योगिक ईकाइयों को किया है सूचीबद्ध
एनजीटी ने यह आदेश एक रिपोर्ट को संज्ञान में लेने के बाद दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक प्राधिकरणों की नाक के नीचे दिल्ली के विभिन्न रिहायशी इलाकों में करीब 51837 इकाइयां बिना मंजूरी के संचालित हो रही हैं। वहीं, रिपोर्ट में दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (डीएसआईआईडीसी) के हवाले से यह आंकड़ा दिया गया है। रिपोर्ट में यह बात भी कही गई है कि डीएसआईआईडीसी ने तीनों नगर निगम को इन औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई भी करने का आदेश दिया जा चुका है।

इन इलाकों में चल रहीं ये औद्योगिक ईकाइयां
जिस रिपोर्ट पर एनजीटी ने संज्ञान लिया है उसमें कहा गया है कि डीएसआईआईडीसी ने जिन प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों को सूचीबद्ध किया है वह दिल्ली में चारो तरफ मौजूद हैं। मसलन, पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर, कीर्ति नगर, रमेश नगर, नजफगढ़, मानसरोवर गार्डेन इलाके में और दक्षिणी दिल्ली में आश्रम, भोगल, जगनपुरा, महारानी बाग, महिपालपुर में मौजूद हैं। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में गांधी नगर, झील, शास्त्री नगर, कैलाश नगर, जाफराबाद और शहादरा व उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार, चांदनी चौक, मल्कागंज, बल्लीमरान, लालकुआं, कश्मीरी गेट के आस-पास मौजूद हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र
साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक मध्य दिल्ली में करोल बाग, पटेल नगर, आनंद पर्वत, रोहतक रोड, राजेंद्र नगर, पुराना राजेंद्र नगर और उत्तर पूर्वी दिल्ली में शाहदरा, जीटी रोड, बदरपुर, विश्वास नगर व उत्तर पश्चिमी दिल्ली में बुराड़ी, जगतपुरी सबसे ज्यादा औद्योगिक प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें