फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिसंबर को अटल दिवस के तौर पर मनाने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कवियों ने उठाई मांग, 25
विज्ञापन

दिसंबर हो अटल दिवस
- प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर वाजपेयी के नाम पर एक सम्मान शुरू करने की भी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के कवियों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में 25 दिसंबर को अटल दिवस के तौर पर मनाया जाए। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर सरकार साहित्यकारों के लिए एक पुरस्कार की भी घोषणा करे। वैभव वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले साहित्यकारों ने इस बारे में एक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है।
विज्ञापन

सोसाइटी ने कहा है कि इस संबंध में वह दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सांसद और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, हिंदी अकादमी दिल्ली के सचिव जीतराम भट्ट, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान को भी पत्र लिखेगी। सोसाइटी के प्रमुख कवि भुवनेश सिंघल ने बताया कि बीते दिनों प्रेस क्लब में हुई श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने समर्थन दिया था। लोगों के समर्थन पत्र प्रधानमंत्री को भेज दिए गए हैं। इन्हें दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को भी भेजा जायेगा। साथ ही हरिद्वार में अटल घाट बनाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें