47 प्रदर्शनकारी रिहा
ग्रेटर नोएडा। सैमसंग कंपनी के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले 49 में 47 लोगों को रविवार को जमानत के बाद रिहा कर दिया गया। जबकि दो प्रदर्शनकारियों को पहले ही रिहा कर दिया गया था। इनके जेल जाने के बाद मिलने के लिए लोगों और संगठनों की भीड़ जेल में थी। जेल प्रशासन को उनकी मुलाकात के विशेष प्रबंध करने पड़े थे। कई संगठन उनके पक्ष में भी आ खड़े हुए थे। लोगों ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई की निंदा भी की थी। लुकसर जिला कारागार के सत्यप्रकाश ने यह जानकारी दी। ब्यूरो