दलितों ने पर जताया विश्वास
जताया : राजेंद्र पाल गौतम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का कहना है कि देश के दलितों ने आप पर विश्वास जताया है। दलित समुदाय केंद्र और राज्य सरकारों से भी हताश व निराश है। 8 अगस्त से देश के 8 राज्यों की 154 जगह अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा के कार्यकर्ता भूख-हड़ताल पर हैं। उनकी अब तक किसी ने सुध नहीं ली है।
मीडिया से वार्ता में गौतम ने कहा कि राजस्थान के डीडवाना में 5 हजार दलित भूख हड़ताल पर हैं। इसी तरह अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा के कार्यकर्ता भी कई जगह भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल पर बैठे लोगों से एसडीएम ने तो मुलाकात की, लेकिन किसी डीएम ने उनकी समस्याएं सुनना जरूरी नहीं समझा। हताश होकर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपनी समस्याएं बताई हैं। उन्होंने राजस्थान पहुंचकर अपनी मदद की अपील भी की है। गौतम ने बताया कि जल्द ही डीडवाना जाकर वे लोगों की समस्याएं देखेंगे।