फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी रोड के जीडी राठी मिल पर बनेगा पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी रोड के जीडी राठी मिल पर बनेगा पार्क
विज्ञापन

- डीडीए ने तैयार किया प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोनी रोड स्थित जीडी राठी मिल पर जल्द ही पार्क बनेगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मिल की जमीन को सुंदर पार्क में तब्दील करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके लिए 70 लाख का बजट भी मंजूर हो चुका है। बताया जा रहा है कि सांसद एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसके लिए पहल की थी। इसके बाद मिल की जमीन के चारों तरफ चारदीवारी, पैदल पथ और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।
मनोज तिवारी ने बताया कि पार्क के विकसित होने के बाद क्षेत्र की घनी आबादी के लाखों लोगों को न सिर्फ सुबह-शाम सैर करने के लिए एक सुंदर पार्क मिलेगा, बल्कि मेन रोड किनारे इस पार्क के विकसित होने से क्षेत्र के सौंदर्यकरण में चार चांद लगेंगे। साथ ही लोनी रोड पर वाहनों के भारी आवागमन से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण से पर्यावरण की रक्षा में यह पार्क सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम शुरू हो जाएगा। इस पार्क में हरियाली विकसित कर एक ओपन एयर जिम, स्ट्रीट लाइट एवं फव्वारे का निर्माण किया जाएगा और बैठने के लिए बेंच लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें