फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण के दौरान वाहन में सुरक्षा उपकरण लगाने की संभावना तलाशें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों में सुरक्षा उपकरणों की संभावना तलाशें : एलजी
विज्ञापन


पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिया निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहनों के पंजीकरण के समय ही सुरक्षा उपकरण लगाने के नियमों को बाध्यकारी बनाने की संभावना तलाशें। उपराज्यपाल का मानना है कि इससे वाहन चोरी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। उपराज्यपाल ने बृहस्पतिवार को कानून व व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की। इसमें खासतौर से मोटर वाहन चोरी से जुड़े अपराधों पर चर्चा हुई।
समीक्षा बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और विशेष पुलिस आयुक्त समेत दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर दिल्ली पुलिस ने प्रजेंटेशन के माध्यम से मौजूदा स्थिति व आपराधिक प्रवृति के बारे में बताया। वहीं, पुलिस की तरफ से उठाए गए कदमों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया कि वह परिवहन विभाग, बीमा कंपनियों व पड़ोसी राज्यों के पुलिस बल के साथ समन्वय कर बहुपक्षीय रणनीति पर काम करें। उपराज्यपाल ने कहा कि अपराधियों के मन में डर पैदा करने के लिए जांच, अभियोजन और दंड पर भी ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि वाहनों के पंजीकरण के दौरान सुरक्षा उपकरणों मसलन एंटी व्हीकल थेफ्ट इक्यूपमेंट लगाने के नियमों के लिए संभावना की तलाश करें। इससे वाहन चोरी पर नकेल लगाने में मदद मिलेगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें