फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने फिर मांगी प्राधिकरण से शाहबेरी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने प्राधिकरण से फिर मांगी शाहबेरी पर रिपोर्ट
विज्ञापन

- ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा आज सौंप दी जाएगी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी की जांच रिपोर्ट को लेकर शासन की सख्ती के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से तत्काल रिपोर्ट मांगी है। इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने शुक्रवार तक रिपोर्ट देने की बात कहीं है। वहीं पुलिस से भी शाहबेरी हादसे पर जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

17 जुलाई की रात को शाहबेरी गांव में दो बहुमंजिला इमारत गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया था। जांच एडीएम प्रशासन को सौंपी थी और 15 दिन में जांच पूरी कर देने को कहा था। मजिस्ट्रेट ने प्राधिकरण और पुलिस के अलावा अन्य विभागों से शाहबेरी हादसे पर रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन प्राधिकरण और पुलिस ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। अब शासन स्तर से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के फिर से पत्र भेजा गया है। फोन पर भी बात की गई है। व्हाट्स ऐप पर भी पत्र भेजा दिया गया है। प्राधिकरण अफसरों ने शुक्रवार तक अपनी जांच रिपोर्ट देने की बात कहीं है। उसके बाद जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। शासन के आदेश पर शाहबेरी हादसे की मंडलायुक्त को भी सौंपी गई थी। मंडलायुक्त ने भी मजिस्ट्रेट जांच मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें