फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति मैदान में आज से साउथ एशिया के सबसे बड़े वाटर एक्सपो का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भूजल के गिरते स्तर पर विशेषज्ञ देंगे राय
विज्ञापन


प्रगति मैदान के हॉल नंबर 12ए में आज से तीन दिवसीय वाटर एक्सपो शुरू होगा
25 देशों की 100 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा, दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रगति मैदान के हॉल नंबर 12ए में आज से तीन दिवसीय दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा एवरिथिंग अबाउट वाटर एक्सपो और कॉनक्लेव-2018 शुरू होगा। इसमें विश्वभर के विशेषज्ञ शुद्ध पानी की तकनीक से दर्शकों को रू-ब-रू कराएंगे। बृहस्पतिवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। एक्सपो में चीन, ताइवान, कनाडा और स्पेन समेत 25 देशों की 100 से ज्यादा कंपनियां पानी की बेहतर शुद्धता तकनीक और उपकरणों के साथ पहुंची हैं। दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। वाटर एक्सपो का यह 15वां आयोजन है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारत में भूजल कम होने की समस्या, पीने के पानी की उपलब्धता, सामुदायिक पेयजल विकास, अपशिष्ट जल पुन:उपयोग एवं रीसाइक्लिंग और सागर जल का खारापन कम करने की प्रक्रिया के मुद्दों पर जल विशेषज्ञ अपने प्रस्ताव और अनुभव सांझा करेंगे। एवरिथिंग अबाउट वाटर कंपनी इस एक्सपो को सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड, एसोचैम, दी एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टेरी), एमडब्ल्यूआरआरए और दिल्ली जल बोर्ड के सहयोग से आयोजित कर रही है। इसके साथ ही देशभर के जल विशेषज्ञों का सम्मेलन भी होगा। जिसमें विशेषज्ञ जल विषय पर दर्शकों के समक्ष विस्तृत जानकारियां पेश करेंगे। सम्मेलन में दुनिया भर के 1000 विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें