फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 कर्मचारियों ने विवि पर लगाया नौकरी से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
24 कर्मचारियों ने लगाया नौकरी से निकालने का आरोप
विज्ञापन

विवि की एचआर प्रबंधक ने कहा, नहीं निकाला गया नौकरी

दनकौर। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर 24 कर्मचारियों को वेतन मांगने पर नौकरी से निकालने का आरोप लगा है। कर्मचारियों का आरोप है कि एक अधिकारी ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। मामले में किसान संगठन ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, विवि की एचआर प्रबंधक शिल्पी चंद्रा ने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने से इंकार करते हुए कहा है कि इस संबंध में वह और कुछ नहीं कहना चाहतीं।
विज्ञापन

दनकौर और रबूपुरा क्षेत्र के 24 लोग करीब 4 साल से विवि में मेेंटेनेंस का काम करते हैं। इनका आरोप है कि विवि 2 महीने से वेतन नहीं दे रही है। वेतन मांगने पर एक अधिकारी उनको फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देता है। सभी को कई दिन पहले नौकरी से भी निकाल दिया गया है। मंगलवार को पीड़ितों के साथ भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने दनकौर कोतवाली में पहुंचकर शिकायत भी दी है। दनकौर कोतवाल फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि शिकायत पर मामले में जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सोरन प्रधान, रमेश कसाना, देशराज नागर, ओमवीर समसपुर और दुर्गेश शर्मा समेत कई लोग लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें