फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया इटैड़ा बिजली घर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटैड़ा बिजली घर पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं चक शाहबेरी गांव के लोग

ग्रेटर नोएडा। चक शाहबेरी (पुराना हैबतपुर) गांव के लोगों ने मंगलवार को इटैड़ा बिजली घर पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि विभाग के अफसरों ने खंभे और ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शनकारियों के साथ हाथ में बैनर और पोस्टर लिए स्कूल के बच्चे भी मौजूद थे। हंगामा देखकर अफसर बिजलीघर से भाग गए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यूपीपीसीएल ने 4500 रुपये लेकर कनेक्शन दिया है। कनेक्शन 11 हजार की लाइन से सीधा दिया हुआ है। इस बीच न कोई खंभा है और न ही ही कोई ट्रांसफॉर्मर लगाया है। इस मामले को लेकर 7-8 अगस्त को इटैडा बिजली घर पर प्रदर्शन किया गया था। तब विभाग के अफसरों ने जल्द ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे गुस्साएं लोगों ने मंगलवार को इटैड़ा बिजली घर पर प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फिर प्रदर्शन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें