प्यावली बस स्टैंड पर खंभा दे रहा हादसों को दावत
जारजा। कोतवाली जारचा क्षेत्र के गाव प्यावली में वर्षों से बस स्टैंड पर 11 हजार की बिजली की लाइन का खंभा झुका हुआ है। इसके गिरने से कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्कूल प्यावली के सामने से 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन जा रही है, जिसके तार प्राथमिक स्कूल व आदर्श हाई सेकेंडरी स्कूल के मैदान से होकर जा रहे हैं। वहीं, इसी लाइन का लोहे का खंभा लंबे समय से झुका हुआ है। गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की तरफ से कई बार विद्युत निगम से शिकायत की गई, लेकिन फिर भी खंभे को नहीं बदला गया। इस रास्ते से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। ब्यूरो