फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन चलाकर रेलवे यात्रियों की राह आसान करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेनें चलाकर प्रबंधन करेगा यात्रियों का सफर आसान
विज्ञापन


- गाजियाबाद-अलीगढ़, निजामुद्दीन-ब्यास, सहारनपुर-ब्यास के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे प्रबंधन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। एक ट्रेन गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच चलेगी तो दूसरी हजरत निजामुद्दीन-ब्यास-निजामुद्दीन व सहारनपुर-ब्यास के बीच दौड़ेगी। हालांकि, इस बीच ट्रेनों के निरस्त रहने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ेगी। बुधवार को ट्रेन संख्या 14321 बरेली-भुंज आला हजरत एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं, बृहस्पतिवार को ट्रेन संख्या 14312 भुंज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन संख्या 04442 गाजियाबाद-अलीगढ़ जंक्शन ईएमयू स्पेशल गाजियाबाद से पूर्वाह्न 10.55 बजे चलेगी और दोपहर 1:15 अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी के लिए ट्रेन संख्या 04441 अलीगढ़ जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू स्पेशल अलीगढ़ से दोपहर 1.25 बजे चलेगी और शाम 3.40 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। दोनों ओर से यह ट्रेन 24 से 28 अगस्त तक रोज चलेगी। यह ट्रेन मार्ग में मारीपत, दादरी, बौड़की हॉल्ट, अजयाबपुर, दनकौर, बैर, चोला, गंगरौल, सिकंदरपुर, खुर्जा, कमालपुर, डांवर, सोमना, कुलवा व मेहरावल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं से रुकेगी। ट्रेन संख्या 04011 निजामुद्दीन-ब्यास अनारक्षित स्पेशल 30 अगस्त को शाम 7:50 बजे निजामुद्दीन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:50 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04012 ब्यास-निजामुद्दीन अनारक्षित स्पेशल 2 सितंबर को चलेगी। यह ट्रेन शाम 7.20 बजे ब्यास से चलकर अगले दिन सुबह 4.20 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04917 सहारनपुर-ब्यास अनारक्षित स्पेशल दिनांक 31 अगस्त व 14 सितंबर को चलेगी। यह ट्रेन रात के 8.50 बजे सहारनपुर से चलेगी व अगले दिन तड़के 3 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04918 ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल 2 व 16 सितंबर को चलेगी। शाम 4.30 बजे ब्यास से यह ट्रेन चलेगी व उसी दिन रात के 11.10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। 18 कोच वाली अनारक्षित ट्रेन मार्ग में नई जगाधरी, जगाधरी कारखाना, अंबाला छावनी, अंबाला सिटी, राजपुरा और सरहिंद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें