मुजफ्फरनगर और बागपत समेत अन्य के ध्यानार्थ
फोटो -
सिपाही को बचाने में बुरी तरह घायल हुआ हेड कांस्टेबल
- यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटर ने पीसीआर वाहन को मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के पीसीआर वाहन पर तैनात सिपाही को बचाने के चक्कर में हेडकांस्टेबल हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल से मुजफ्फरनगर के अस्पताल ले गए हैं। बताया गया है कि पीसीआर वाहन हादसे के दौरान गलत दिशा में खड़ी थी।
ईकोटेक-1 थाने के कांस्टेबल अनिल यादव ने बताया कि रविवार रात उसकी व हेडकांस्टेबल बिजेंद्र धामा की यमुना एक्सप्रेसवे लगाई गई पीसीआर पर तैनाती थी। सोमवार तड़के लगभग तीन बजे गश्त करते हुए बाद उनकी पीसीआर घरबरा अंडरपास के नजदीक खड़ी थी। बिजेंद्र धामा पीसीआर के नीचे खड़े थे और अनिल यादव ड्राइविंग सीट पर थे। इसी दौरान आगरा से दिल्ली की ओर जा रहे अनियंत्रित कैंटर को पीसीआर की ओर आता देखकर बिजेंद्र धामा ने अनिल यादव को हादसे से बचाने के लिए शोर मचा दिया। बिजेेंद्र की बात सुनकर अनिल यादव पीसीआर से कूद गया। इसी दौरान कैंटर ने पीसीआर और हेडकांस्टेबल को टक्कर मार दी। इससे बिजेंद्र धामा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कैंटर को छोड़कर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल बिजेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिजेंद्र की चोट गंभीर बताई गई है। वहीं, अनिल यादव को कोहनी में हल्की चोट लगी हैं। सोमवार को वह फिर से थाने ड्यूटी पर आ गए। बिजेंद्र धामा मूलरूप से बागपत खेकड़ा के निवासी हैं और परिजन फिलहाल उपचार के लिए उन्हें मुजफ्फरनगर ले गए हैं।
अवैध वसूली के लिए रोकने के दौरान हादसे की बात से इनकार
कैंटर में माल भरा हुआ था। पुलिस ने कैंटर को अवैध वसूली के लिए रोकने के दौरान हादसे की बात से इनकार दिया। ईकोटेक-1 थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हादसा चालक को नींद की झपकी के कारण हुआ। चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कैंटर मालिक व चालक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।