फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर की गिरी छत छत, इंचार्ज नर्स जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर की छत गिरी, इंचार्ज नर्स घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के एक टीबी अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर की छत गिरने से एक इंचार्ज नर्स बुरी तरह घायल हो गईं। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

नेहरू नगर स्थित टीबी अस्पताल के स्टाफ क्वाटरों की खराब हालत को लेकर इंचार्ज नर्स बीना चड्डा ने 20 जुलाई को ही शिकायत दी थी। उन्होंने लिखा था कि उनका घर अब जर्जर हो चुका है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। दो दिन पहले अचानक से शाम के वक्त छत नीचे आ गिरी। मंथन फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र कपूर का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से सरकारी तंत्र की लापरवाही साफ जाहिर होती है। उन्होंने मांग की है कि घायल को नर्स को सरकार मुआवजा दे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उधर, इस घटना को लेकर निगम अधिकारी भी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें