फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए व्यापारियों ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए व्यापारियों ने की पहल
विज्ञापन

नई दिल्ली। केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए व्यापारी वर्ग भी जुट गया है। व्यापारिक संगठन ने सभी व्यापारियों से बाढ़ प्रभावित राज्य केरल की मदद करने की अपील की है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दिल्ली समेत देश की सभी मार्केट एसोसिएशन व व्यापारिक संगठनों को पत्र लिखकर आपदा के इस समय में पीड़ित लोगों की मदद करने की अपील जारी की है। सीटीआई के संयोजक बृजेश गोयल व महासचिव रमेश आहूजा ने बताया कि केरल में बाढ़ से जो हालात पैदा हुए हैं, वे बेहद ही डरावने हैं। व्यापारियों से अपील की गई है कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए जो भी संभव हो वह दान करें। रुपये, खाने-पीने का सामान, कपड़े, दवा का इंतजाम करे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें