अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
ग्रेटर नोएडा। रविवार को सामाजिक संस्था राष्ट्रीय लोकाधिकार संगठन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सेक्टर बीटा-वन के सामुदायिक केंद्र में किया। संस्था के अध्यक्ष पूर्व आयुक्त मेरठ मंडल श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि वाजपेयी जी ने आजादी का संग्राम इतना नजदीक से देखा कि राष्ट्रवाद उनके रोम-रोम में समाया हुआ था। इस मौके पर महासचिव प्रशांत त्यागी, ग्रेनो जिलाध्यक्ष प्रदीप भाटी, राजू भाटी पाली, ओमवीर अवाना, प्रदीप भाटी, आलोक नागर, अंकित अरोड़ा, दीपक शर्मा, प्रिया सिंह, सतीश नंबरदार, भीम सिंह भाटी, सतीश गुलिया, ओम प्रकाश भाटी, विनोद कसाना, अनिल कसाना बदौली, राजू प्रधान मकोड़ा, सुदेश प्रधान, रोहित आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
-----------------
वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित फ्रेंच अपार्टमेंट में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दीपक शर्मा, प्रशांत सिंह, विकास सिंह, मदन लाल शर्मा, ज्योति और सोसायटी के अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं ग्रेनो के सेक्टर-37 में पूर्व प्रधानमंत्री की याद में दो घंटे का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भारतीय किसान कामगार मोर्चा के महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा रोशनी सिंह, अतुल आनंद सिंह, देवराज नागर, चवल भाटी, कैप्टन आरपी सिंह, अरविंद मलिक, डॉ. गजेन्द्र सिंह, तिलक राम कसाना, रमेश कसाना, मीना यादव, कविता गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो