फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-51 में वार्षिक बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर में आरडब्ल्यूए का चुनाव दो सितंबर से
विज्ञापन

--रविवार को आरडब्ल्यूए की वार्षिक बैठक का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-51 स्थित बारात घर में रविवार को आरडब्ल्यूए की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों को सेक्टर की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। साथ सेक्टर में आरडब्ल्यूए के चुनाव की तिथि निर्धारित की गई। इसमें तय किया गया कि 2 सितंबर 2018 को चुनाव किए जाएंगे। सुधीर उप्पल को इलेक्शन ऑफिसर के रूप में सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया। बैठक में निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी राय दी। बैठक में वर्क सर्कल 3 के असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर गंगा दयाल, स्ट्रीट लाइट डिपार्टमेंट के जूनियर इंजीनियर राजीव यादव व स्वास्थ्य विभाग से एस के शर्मा मौजूद रहें। वहीं रिलायंस जियो के शिशिर वत्स ने सेक्टर में ऑप्टिकल फाइबर केबल के कार्य में हो रही असुविधाओं से भी अवगत कराया और साथ ही साथ उन्होंने यह जानकारी भी दी कि 2 अक्टूबर तक फाइबर केबल का काम पूरा हो जाएगा और सेक्टर में जियो सेवाएं एक्टिवेट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें