फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 फुट नीचे गिरी कार, तीन छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो -

30 फुट नीचे गिरी कार, तीन छात्र घायल
- मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे राहगीर, घायलों का सामान भी निकाला
- यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से हादसग्रस्त हुई मेडिकल कॉलेज के छात्रों की कार
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर करीब 30 फुट नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार मेडिकल कॉलेज के तीन छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों छात्रों को छुट्टी दे दी गई। छात्रों ने बताया कि हादसे के बाद राहगीर उनकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे और कुछ लोग कार से बिखरे सामान बैग और मिठाई भी उठाकर ले गए।
विज्ञापन

दादरी क्षेत्र के तीन छात्र सौरव निवासी कोट गांव, अभिषेक निवासी गोटडा और सचिन निवासी बंबावड़ आगरा के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार देर रात तीनों वरना कार से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा से घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार दनकौर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के निकट अचानक टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेसवे से 30 फुट नीचे गिर गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों छात्र को घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली का कहना है कि घायल उपचार के बाद घर लौट गए। इस मामले में कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें