फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में नहीं हुई व्यवस्था तो पीएसी संभालेगी मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक माह में नहीं हुई व्यवस्था तो पीएसी करेगी मेट्रो की सुरक्षा
- शासन की ओर से सीआईएसएफ को पत्र लिखकर नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की सुरक्षा को लेकर मांगी राय
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा।
नोएडा में मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा पहले पीएससी के हवाले करने को कहा गया था। लेकिन अब राज्य सरकार की ओर से इसकी सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ को तैनात करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अगर एक माह तक इस तरह की व्यवस्था नहीं होती है तो मेट्रो की सुरक्षा पीएसी ही करेगी।
एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो की सुरक्षा के लिए यूपी कल्याण निगम की ओर से 144 भूतपूर्व सैनिक लगाए गए हैं। वहीं शासन की ओर से सीआईएसएफ को सुरक्षा का जिम्मा लेने के लिए पत्र लिखकर राय मांगी गई है। अगर एक माह तक सीआईएसएफ को लेकर कोई निर्णय नहीं होता है तो इसका जिम्मा पीएसी को ही मिलेगा। जब इस पर राय बन जाएगी और अंतिम निर्णय हो जाएगा तो अंतिम तौर पर इसकी भी व्यवस्था भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल सिटी सेंटर तक ब्लू लाइन मेट्रो की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के कंधों पर है। यही वजह है कि राज्य सरकार की ओर से नोएडा-ग्रेनो मेट्रो की सुरक्षा को लेकर भी बातचीत चल रही है। लेकिन सितंबर-अक्तूबर में यहां मेट्रो चलाया जाना है और पहले से यहां पीएसी के लिए व्यवस्था की जा रही थी। अब अगर यह व्यवस्था बदलती है तो मेट्रो के अधिकारियों को थोड़ा ज्यादा काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें