फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायूस लौटे व्यापारी, निगरानी समिति का सीलिंग रोकने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
निगरानी समिति का सीलिंग की कार्रवाई रोकने से इंकार
विज्ञापन


- पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर के कारोबारियों ने की थी मुलाकात
- सुप्रीम कोर्ट के कागज दिखाकर सीलिंग फैसला आने तक रोकने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर क्षेत्र के कारोबारियों को निगरानी समिति ने सीलिंग रोकने से इनकार कर झटका दिया है। समिति ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कागजात की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि 15 अगस्त को बैठक में सुप्रीम कोर्ट में दोबारा जाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निगरानी समिति और पूर्वी दिल्ली नगर निगम 16 अगस्त की सुबह से सीलिंग का काम शुरू करेगी। इसके लिए निगम ने 10 टीमों का गठन किया है। निगम अधिकारियों ने बताया कि सीलिंग की नोटिस मिलने पर लोगों ने कन्वर्जन चार्ज और पार्किंग शुल्क भरना शुरू कर दिया है। हालांकि, अब तक प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर कम लोग पहुंच रहे हैं। अनुमान है कि अब तक करीब एक करोड़ रुपये निगम को राजस्व प्राप्त हो चुका है। बताया जा रहा है कि विश्वास नगर के एसोसिएशन ऑफ स्माल स्केल मैन्युफेक्चर्स एवं ट्रेडर्स के व्यापारियों ने सोमवार को निगरानी समिति से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कोर्ट के जरूरी कागजात समिति के समक्ष रखे। इस पर समिति ने एक दिन का वक्त मांगा था ताकि कागजों पर समीक्षा की जा सके। इसके चलते मंगलवार को निगरानी समिति ने अदालत के कागजात देखने के बाद व्यापारियों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहीं भी सीलिंग रोकने की बात नहीं की है। इसलिए 16 अगस्त से सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और उनकी टीम व्यापारियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें