फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगन विहार के तिरुपति स्टोन अस्पताल में आग से अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल में आग से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन


गगन विहार की घटना, मरीजों को पास की ब्रांच में किया शिफ्ट
इमरजेंसी में रखे उपकरण की बैटरी फटने से आग भड़की
आधे घंटे में दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित गगन विहार इलाके में तिरुपति स्टोन अस्पताल में मंगलवार सुबह आग लग गई। जैसे ही अस्पताल में धुआं भरना शुरू हुआ, वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती सभी छह मरीजों को नजदीकी दूसरी ब्रांच में शिफ्ट कर दिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इधर आधे घंटे में ही दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। जगतपुरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, जगतपुरी में कड़कड़ी मोड़ के पास 30 बेड का तिरुपति स्टोन अस्पताल है। मंगलवार सुबह 6.30 बजे अस्पताल के इमरजेंसी में आग लग गई। देखते ही देखते धुआं अस्पताल की ऊपरी मंजिलों पर जाने लगा। अस्पताल का स्टाफ फौरन हरकत में आया और तुरंत पहली और दूसरी मंजिल पर भर्ती छह मरीजों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इमरजेंसी में ही रखे एक उपकरण की बैटरी आग से फट गई। इससे आग और भड़क गई। पुलिस के अलावा दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। सूत्रों का कहना है कि हादसे के समय अस्पताल में मौजूद अग्निशमन यंत्रों ने काम नहीं किया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इससे इनकार किया है। जगतपुरी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें