फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में दाखिला बहाल कराने के लिए पहुंच रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं कट ऑफ में कॉलेज बदलने की इजाजत नहीं
विज्ञापन

स्पेशल ड्राइव के तहत 16 अगस्त तक प्रवेश, दाखिले रद्द कराने पर ब्रेक लगा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पेशल ड्राइव के तहत जारी दाखिला प्रक्रिया में छात्र अपना दाखिला बहाल कराने के लिए पहुंच रहे हैं। किसी अन्य कॉलेज में दाखिले की चाह में उन्होंने अपना दाखिला रद्द करवा लिया था, जबकि छात्रों को इस कट ऑफ में बदलाव करने की इजाजत नहीं दी गई है। कॉलेज पहुंचने पर इसका पता चलने पर वह अपने दाखिले को वापस चाह रहे हैं।
डीयू अधिकारियों के अनुसार ऐसे काफी छात्र हैं, जिन्हें लगता है कि वह आठवीं कट ऑफ में दाखिला रद्द कराकर दूसरे कॉलेज मेें दाखिला ले लेंगे, लेकिन इस कट ऑफ में उन्हें कॉलेज बदलाव करने की सुविधा नहीं दी गई है। अधिकारियों के अनुसार स्पेशल ड्राइव के तहत आरक्षित श्रेणी के लिए निकाली गई आठवीं कट ऑफ में दाखिला न पाए छात्रों का ही दाखिला लिया जा रहा है। ऐसे में दाखिले रद्द कराने पर भी ब्रेक लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर आरक्षित वर्ग के लिए निकाली गई आठवीं कट ऑफ में दाखिले का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। अब तक दो दिनों में काफी दाखिले हो चुके हैं। प्रिंसिपल उम्मीद कर रहे हैं कि आखिरी दिन (बृहस्पतिवार) तक आरक्षित श्रेणी की भी सीटें भर जाएंगी। सामान्य श्रेणी के दाखिले पहले ही सातवीं कट ऑफ में बंद हो चुके हैं। विद्यार्थियों को ध्यान रखना होगा कि इसके बाद उनके पास दाखिले का अवसर नहीं होगा। लिहाजा जिनका दाखिला कहीं नहीं हुआ और वह कट ऑफ में आ रहे हैं तो वह बृहस्पतिवार तक दाखिला ले सकते हैं। इस तरह से जून से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त को समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें