फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस संगठनात्मक नियुक्ति करने के बाद जमीन स्तर पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
विज्ञापन


संगठनात्मक नियुक्ति के बाद जमीन स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश शुरू
चुनाव की तैयारी में जुटने और जल्द इलाके में कार्यालय खोलने का दिया गया निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक नियुक्ति करने के बाद जमीन स्तर पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने में जुटी है। इसकी जिम्मेदारी हाल ही में बनाए गए जिला और ब्लॉक अध्यक्षों को दी गई है। प्रदेश इकाई ने जनता के बीच पैठ बनाने के लिए सभी जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों को जल्द इलाके में कार्यालय खोलने का निर्देश दिया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव जिला और ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में लड़ेगी। इसलिए इन्हें दोनों चुनाव के लिए तैयार रहने और पार्टी के काम में जुट जाने को कहा है। इसके लिए उनको सबसे पहले इलाके में 15 अगस्त तक कार्यालय खोलने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्षों को पहले टीम गठित करने और पोलिंग स्टेशन स्तर पर संगठन को खड़ा करने कहा गया है। यह भी निर्देश दिया गया है कि वह प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची बनाएं। सभी पोलिंग स्टेशनों का पूरा ब्यौरा तैयार करें। वह सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता के दुख-सुख में शामिल हों और उनकी समस्याओं का समाधान कराने में आगे आएं।
विज्ञापन


‘पार्टी की रणनीति पर कार्य करें अन्यथा त्यागपत्र दें’
प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉकों को निर्देश दिया है कि वह केंद्र और दिल्ली सरकार की नाकामियों के बारे में जनता को अवगत कराएं। इसके अलावा जनता को बताएं कि दोनों पार्टियों ने क्या-क्या वायदे पूरे नहीं किए। जनता की कमर तोड़ने वाले क्या-क्या निर्णय लिए गए। वर्तमान दोनों सरकार के कामकाज की कांग्रेस शासन से तुलना करके कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां भी जनता को बताने का सुझाव दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से कहा है कि अगर वह पार्टी की रणनीति के तहत कार्य करने की स्थिति में नहीं है तो अपने पद से त्याग पत्र दे दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें