फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में दिल्ली सरकार पल्ला नहीं झाड़ सकती : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार पल्ला नहीं झाड़ सकती : शमिष्ठा
विज्ञापन

स्कूली बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । प्रदेश कांग्रेस ने एनडीएमसी स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के लिए दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी की मुख्य प्रवक्ता व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि इस घटना से दिल्ली सरकार पल्ला नहीं छाड़ सकती, क्योंकि यह स्कूल मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली में दखलंदाजी कर रहे हैं। जबकि एनडीएमसी और नगर निगम के स्कूलों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इन स्कूलों में हो रही घटनाओं की दिल्ली सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने दिल्ली के स्कूलों में बच्चों के साथ हो रहे लगातार अपराधों का निष्पक्ष एजेंसी से सोशल ऑडिट कराने की मांग की। साथ ही स्कूलों में सीसीटीवी नहीं होने पर भी दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सलाह दी कि सरकार को 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के अपराध के लिए कानून में सजा ए मौत के प्रावधान की जनता को जानकारी देनी चाहिए। ताकि, इस तरह के अपराध करने से लोग डरें। संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता पूजा बाहरी, वरिष्ठ नेता चतर सिंह, मुख्य मीडिया को-आर्डिनेटर मेहंदी माजिद व मीडिया को-आर्डिनेटर शिवम भगत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें